फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a scootyrider died in the illusion of vehicle at kawad way

कांवड़ मार्ग पर वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Sun, 30 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
a scootyrider died in the illusion of vehicle at kawad way
जानीखुर्द(मेरठ)। कांवड़ मार्ग पर गांव जानी कला के सामने शनिवार शाम एक स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गाजियाबाद के दौलतपुरा निवासी 35 वर्षीय राकेश पुत्र प्यारेलाल मावा सप्लाई करने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह शनिवार शाम मेरठ जाने के लिए स्कूटी से निकला था। जानीखुर्द क्षेत्र में कावंड़ मार्ग पर गांव जानी कला के सामने अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने तक राकेश की मौत हो गई। पुलिस ने राकेश की जेब से मिले कागजों के आधार पर पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर शाम पहुंचे परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed