{"_id":"6ac8d56f2cea58999f05c260","slug":"a-sankirtan-yatra-will-set-out-from-shri-shaktidham-temple-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1324974-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: श्री शक्तिधाम मंदिर से निकलेगी संकीर्तन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: श्री शक्तिधाम मंदिर से निकलेगी संकीर्तन यात्रा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लालकुर्ती स्थित शक्तिधाम मंदिर में नवरात्रि महोत्सव के तहत शनिवार को नगर संकीर्तन एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। संत नीरज मणि ऋषि के सानिध्य में रात्रि आठ बजे मंदिर से शुरू होने वाली यात्रा लालकुर्ती छोटे बाजार से होते हुए बेगमपुल और बड़े बाजार से होकर वापस श्री शक्तिधाम मंदिर पहुंचेगी। यहां इसका समापन होगा। इस दौरान संत नीरज मणि ऋषि के साथ श्रद्धालु माता रानी के भजनों का गुणगान करेंगे।
मंदिर से नगर संकीर्तन की परंपरा पिछले लगभग 38 वर्षों से चली आ रही है। इसी क्रम में नवरात्रि महोत्सव के तहत 11 से 17 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि आठ से दस बजे तक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूजनीय संत नीरज मणि ऋषि श्रद्धालुओं को सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश देंगे। महोत्सव का समापन 18 अक्टूबर को दोपहर एक से शाम चार बजे तक आयोजित भंडारे के साथ होगा।