{"_id":"690b7841f951e3dc9f0e677d","slug":"a-ruckus-erupted-after-a-banana-peel-was-thrown-in-front-of-a-shop-leading-to-firing-on-a-businessman-meerut-news-c-72-1-mct1011-143384-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकान के सामने केले का छिलका डालने पर बखेड़ा, कारोबारी पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकान के सामने केले का छिलका डालने पर बखेड़ा, कारोबारी पर फायरिंग
Wed, 05 Nov 2025 09:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
तारापुरी में हुई वारदात, कारोबारी ने पिता-पुत्रों पर केस दर्ज कराया, एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी में मंगलवार देर रात दुकान के सामने केले का छिलका डालने को विवाद हो गया। हमले में कारोबारी जियाउद्दीन और उसके बेटे उमर पर आरोपी इसरार उर्फ पप्पू व उसके बेटे नाजिम, सावेज व अज्ञात ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने कारोबारी पिता-पुत्र पर तमंचे से फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज करते हुए एक आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तारापुरी बांसों वाली गली निवासी जियाउद्दीन ने मंगलवार को थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने घर में ही भवन निर्माण सामग्री का कारोबार करते हैं। उन्होंने अपनी एक दुकान आरोपी इसरार उर्फ पप्पू को किराए पर दे रखी है। इसमें आरोपी सुनार का दुकान करता है। पीड़ित के अनुसार आरोपी पप्पू व उसके बेटे नाजिम और सावेज आए दिन उसके बेटे उमर पर कमेंट करते हैं। इसे लेकर पूर्व में कई बार आरोपियों से शिकायत की थी लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। आरोप है कि मंगलवार रात को आरोपियों ने केला खाकर छिलका कारोबारी की दुकान के सामने डाल दिया। कारोबारी के बेटे उमर ने आरोपियों से मामले की शिकायत की। इस पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी व उसके परिवार पर हमला कर दिया।आरोप है कि आरोपियों ने तमंचे से कई राउंड फायरिंग कर दिए। फायरिंग होते ही क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। फरार अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।