फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A reward of Rs 25,000 each has been announced on seven criminals, including gangster Udham Singh.

Meerut News: गैंगस्टर उधम सिंह समेत सात बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Thu, 14 May 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A reward of Rs 25,000 each has been announced on seven criminals, including gangster Udham Singh.
- लोहिया नगर में वलीमा में फायरिंग करने वाले दो आरोपी भी शामिल
विज्ञापन

-एसटीएफ, एसओजी व सर्विलांस की टीम कर रही आरोपियों की तलाश
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वांछित चल रहे गैंगस्टर उधम सिंह समेत सात आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। लोहियानगर में वलीमा की दावत में फायरिंग करने वाले लिसाड़ी गेट निवासी आरोपी सुहैल व जुनैद उर्फ काला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी अलग-अलग मामलों में वांछित हैं। एसटीएफ, एसओजी व सर्विलांस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

सरूरपुर थाना क्षेत्र के कसबा करनावल निवासी गैंगस्टर उधम सिंह विगत महीने जेल से जमानत पर बाहर आया था। जमानत पर आने के बाद से गैंगस्टर गायब चल रहा है। जसड़ गांव निवासी अनवर ने अप्रैल 2026 को सरूरपुर थाने पर बाबू पंडित व शेखर फोगाट के खिलाफ उधमसिंह की जमानत कराने के नाम पर धोखाधड़ी से उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार वह जमानत पर आने के बाद से गायब है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा है। लोहियानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को वलीमा की दावत में घुसकर आरोपी सुहैल व जुनैद उर्फ काला ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इसमें गोली लगने से राजा व उसका भाई इरफान व 2 वर्ष का बेटा हम्माद घायल हो गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। इसके अलावा अकबरपुर सुनहैटी कैराना शामली निवासी फुरकान पर गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में इनाम घोषित किया गया है। मुजफ्फरनगर के जानसठ निवासी विनय भी गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित है। मवाना क्षेत्र के ढिकौली निवासी गौरव चौहान उर्फ बलकट, जानी क्षेत्र के पांचली निवासी वंश चपराना इनाम घोषित हुआ है।
विज्ञापन

एसएसपी का कहना है कि आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों से संबंधित क्षेत्रों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ऐसे में इनकी जल्द गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता बनी हुई है। सभी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed