{"_id":"5eeb65b28ebc3e43117198f1","slug":"a-retired-lieutenant-colonel-held-the-teenager-hostage-in-meerut-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल ने किशोरी को बनाया बंधक, दो घंटे चला ड्रामा, फिर पुलिस ने कराया बंधनमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल ने किशोरी को बनाया बंधक, दो घंटे चला ड्रामा, फिर पुलिस ने कराया बंधनमुक्त
Thu, 18 Jun 2020 06:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 18 Jun 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरी को कराया बंधनमुक्त
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल ने एक किशोरी को घर में बंधक बना लिया। जानकारी मिलने पर लालकुर्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि रिटायर्ड कर्नल ने पुलिस के साथ अभद्रता की। मामला तूल पकड़ने पर किशोरी को बंधन मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
यह मामला लाल कुर्ती थाना क्षेत्र का है। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के मकान में एक परिवार किराए पर रहता है। बुधवार को परिवार सामान लेने के लिए बाजार में चला गया। किराएदार की बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल ने किराएदार की नाबालिग बेटी को घर में बंधक बना लिया। इस दौरान किशोरी चिल्लाने लगी, लेकिन कर्नल ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद किशोरी ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी। जिस पर यूपी 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल को समझाने की कोशिश की लेकिन, वह नहीं माने और पुलिस के साथ भी अभद्रता कर दी। इसकी जानकारी लगने पर लालकुर्ती थाने की पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी को बंधक बनाने के मामले में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार करने की बात कही। इसके बाद रिटायर्ड कर्नल शांत हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बॉर्डर पर बढ़ता रहा तनाव, यहां धड़कता रहा दिल, शहादत की खबर मिलते ही बेसुध हुई पत्नी, तस्वीरें
विज्ञापन
करीब दो घंटे चला ड्रामा
बच्चे को बंधन मुक्त कराने के लिए करीब दो घंटे रिटायर्ड कर्नल के मकान पर ड्रामा चला। रिटायर्ड कर्नल मानने को तैयार नहीं थे और पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही थी। आरोप है कि रिटायर्ड कर्नल ने पुलिस के साथ अभद्रता की। पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद रिटायर्ड कर्नल ने दरवाजा खोला तब जाकर किशोरी बंधन मुक्त हुई। किशोरी के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर रिटायर्ड कर्नल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।
नाबालिक लड़की को बंधक बनाने के मामले में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत लालकुर्ती थाने में किया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है और स्थानीय लोगों से भी रिटायर्ड कर्नल की जानकारी ली जा रही है। - डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी मेरठ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/