फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉर्डर पर बढ़ता रहा तनाव, यहां धड़कता रहा दिल, शहादत की खबर मिलते ही बेसुध हुई पत्नी, तस्वीरें

Thu, 18 Jun 2020 11:46 AM IST
कपिल kapil दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Jun 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
India China Dispute, Martyr Bipul Roy's wife Rumpa Roy was waiting for her husband the long time
शहीद का फाइल फोटो और साइड में पत्नी व बेटी - फोटो : अमर उजाला

देश की रक्षा के दौरान गलवां घाटी में प्राण न्योछावर करने वाले हवलदार बिपुल रॉय का मेरठ की क्रांतिकारी धरती से नाता जुड़ गया है। उनका परिवार मेरठ में ही कंकरखेड़ा की कुंदन कुंज कॉलोनी में रहता था। परिवार में पत्नी रुम्पा रॉय और पांच साल की बेटी तमन्ना हैं। भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ़ रहा था तो यहां रुम्पा रॉय का दिल धड़क रहा था। वे पति की सलामती की प्रार्थना करती रहीं। बुधवार सुबह पति की शहादत का पता चलने पर वे बेसुध हो गईं। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। कुंदन कुंज कॉलोनी के साथ ही शहर के लोगों ने ‘बिपुल रॉय अमर रहें’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा बिपुल रॉय तुम्हारा नाम रहेगा’ के नारे लगाए।

India China Dispute, Martyr Bipul Roy's wife Rumpa Roy was waiting for her husband the long time
शहीद बिपुल रॉय का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

जून की शुरुआत से ही भारत-चीन सीमा पर हलचल तेज हो गई थी। इन्हीं हलचलों को देखते हुए हवलदार बिपुल रॉय की पत्नी रुम्पा रॉय का दिल भी अनजाने डर से धड़कता रहता था। वह हर पल बस पति की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना करती रहती थीं।  एक सप्ताह पहले बिपुल ने पत्नी से फोन पर बात की थी।

India China Dispute, Martyr Bipul Roy's wife Rumpa Roy was waiting for her husband the long time
शहीद की पत्नी व बच्ची - फोटो : अमर उजाला

बॉर्डर पर चीन व भारतीय सैनिकों के बीच तनातनी होने की बात भी कही थी। लेकिन उसके बाद से पति से बात न हो पाने से रुम्पा रॉय बेचैन रहती थीं। वे मकान मालिक से भी बस इस बारे में बात करती रहती थीं। जब बिपुल लद्दाख ड्यूटी करने गए थे तो मकान मालकिन से पत्नी और बेटी तमन्ना का ध्यान रखने के लिए कहा था। लेकिन आज जब वे हमेशा के लिए चले गए तो पत्नी बार-बार रुंधे गले से बस यही कह रही थीं कि अब हमारा ध्यान कौन रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
India China Dispute, Martyr Bipul Roy's wife Rumpa Roy was waiting for her husband the long time
पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

दो दिन से काफी चिंतित थी पत्नी
पिछले दो दिनों से तो पत्नी रुम्पा काफी चिंतित थी। बिपुल से बात न हो पाने के कारण वह बार-बार फोन लगा रही थी। लेकिन बात नही हो पा रही थी।

विज्ञापन
India China Dispute, Martyr Bipul Roy's wife Rumpa Roy was waiting for her husband the long time
सेना की गाड़ी में शहीद की पत्नी व बेटी - फोटो : अमर उजाला

वहीं मंगलवार सुबह खबर चलते ही रुम्पा रॉय बेचैन हो गईं। वह टीवी पर नजर बनाए हुईं थीं। मंगलवार रात करीब 11 बजे 20 जवानों की शहादत की खबर सुनकर वे और परेशान हो गईं। पांच साल की बेटी भी बार-बार मम्मी से पूछती रही कि आप चुप-चुप क्यों हो जाती हो। लेकिन वह बेटी से बोल पड़तीं और कहतीं कि पापा आपके जन्मदिन पर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed