फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a rajmistri died by current in under constrection house

निर्माणाधीन मकान में कार्य करने के दौरान राजमिस्त्री की करंट से हो गई मौत

Sun, 09 Aug 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
a rajmistri died by current in under constrection house
सरधना(मेरठ)। दुर्वेशपुर गांव में एक युवक राजमिस्त्री का काम करता हैं। शनिवार को वह गांव में ही मकान निर्माण कार्य करने के लिये गया था। जिसमें मकान निर्माण करते समय एक लोहे के गाडर में उतरे करंट से वह झुलस गया। परिजन उसे मेरठ अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्देखाक कर दिया।
विज्ञापन

दुर्वेशपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अलीम पुत्र हासिम राजमिस्त्री का कार्य करता हैं। जिसमें वह करीब एक महीने से गांव में ही एक बेवा महिला के यहां मकान का निर्माण कर रहा था। शनिवार को सुबह के समय वह काम पर गया और उसने निर्माण के लिये सिमेंट व रेत का मैटेरियल तैयार करना शुरू किया तो पास में ही एक लोहे का गाडर पड़ा हुआ था जो पास लगे सबमर्सिबल से सटा हुआ था। सबमर्सिबल में पहले से करंट था। जैसे ही उसने गाडर को उठाने के प्रयास किया तो वह झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए सरधना ले गए जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर बिना किसी पुलिसिया कार्रवाई के सुपुर्देेखाक कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी व एक बेटा है। थाना पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed