फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A python swallowed a monkey.

Meerut News: बंदर को निगल गया अजगर

Sun, 26 Jul 2026 09:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
A python swallowed a monkey.
अजगर को रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम स्रोत विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर (मेरठ)। खादर क्षेत्र के गांव चेतावाला बंगाली कॉलोनी के पास रविवार को विशाल अजगर ने एक बंदर को अपना निवाला बना लिया। लगातार दूसरे दिन अजगर के दिखाई देने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने बच्चों और पशुओं को अकेले बाहर नहीं भेजने की सलाह दी।
ग्रामीण सोनू, अरुण, चंद्रपाल आदि के अनुसार यही अजगर शनिवार को भी क्षेत्र में दिखाई दिया था। उसने एक कुत्ते को पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए कुत्ते को अजगर के कब्जे से छुड़ा लिया था। इसके बाद भी अजगर आसपास के क्षेत्र में मौजूद रहा। रविवार को उसने एक बंदर को पकड़कर अपना शिकार बना लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने का अभियान शुरू किया। टीम ने सावधानी के साथ अजगर को काबू में करने का प्रयास किया। नितिन त्यागी की ने टीम के साथ मिलकर सावधानी और सूझबूझ के साथ अजगर को सुरक्षित पकड़ने में सहयोग किया। वन विभाग की टीम के अनुसार, अजगर को रेस्क्यू करने के बाद आबादी से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा, जिससे ग्रामीणों और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

अजगर को रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम स्रोत विभाग

अजगर को रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed