फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A procession was taken out on the centenary year of the Sangh.

Meerut News: संघ की शताब्दी वर्ष यात्रा पर निकाला गया पथ संचलन

Sat, 04 Oct 2025 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
A procession was taken out on the centenary year of the Sangh.
गांव रोहटा में आरएसएस स्वयं सेवकों ने पथ संचलन किया। संवाद
रोहटा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा यात्रा के शताब्दी वर्ष और विजयदशमी उत्सव के अवसर पर शनिवार को रोहटा में पथ संचलन का आयोजन किया गया। संचलन में स्वयंसेवकों ने अनुशासनबद्ध तरीके से भाग लिया, जो एनएस फार्म हाउस से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला कार्यवाह संजय ने विजयदशमी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ की 100 वर्षों की यात्रा को तीन प्रमुख चरणों में विभाजित करते हुए बताया कि संघ ने समाज में पांच प्रमुख बदलावों को दिशा दी है। उन्होंने कहा कि संघ अब विरोध के मार्ग को पार कर स्वीकृति और समर्थन की स्थिति तक पहुंच चुका है। यह परिवर्तन स्वयंसेवकों के निस्वार्थ सेवा, श्रेष्ठ कार्य पद्धति और समाज में समरसता युक्त आचरण के कारण संभव हो सका है।
विज्ञापन

पथ संचलन के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। संचलन में युवाओं से लेकर वरिष्ठ स्वयंसेवकों तक सभी की सहभागिता रही। अध्यक्षता वानप्रस्थ जीवन अपना रहे चंद्रसेन ने की। इस अवसर पर जिला सेवा प्रमुख विनय, अनुज, बबलू एडवोकेट, रविंद्र एडवोकेट, हरि शर्मा, अक्षय भैया, हर्ष, रजनीश, पंकज, राजू, यशवीर शास्त्री, सोमेंद्र, शिवा, इंद्रपाल, हरिओम, कालू, गौरव, पवन, बिट्टू दहिया, राहुल, सुभाष, पप्पू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed