{"_id":"6887e5ac518e02272f0d603f","slug":"a-police-post-will-be-built-in-latifpur-crime-will-be-curbed-mawana-news-c-228-1-mwn1001-103466-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लतीफपुर में बनेगी पुलिस चौकी, अपराध पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लतीफपुर में बनेगी पुलिस चौकी, अपराध पर लगेगी लगाम
विज्ञापन
लतीफपुर गांव में यहां बनेगी पुलिस चौकी स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर में पिछले दिनों हुई कई बड़ी आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सोमवार को जमीन चिह्नित की गई।
गांव लतीफपुर में पिछले दिनों तीरथ सिंह और परमजीत हत्याकांड के साथ-साथ कई बड़ी वारदात हुई। इसे देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने यहां पुलिस चौकी बनाया जाना प्रस्तावित किया। सीओ अभिषेक पटेल, थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने गांव पहुंचकर डांडी गांव चौराहे पर शिव मंदिर और कंपोजिट विद्यालय के समीप पुलिस चौकी के लिए भूमि को चिह्नित किया।
सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि ग्रामीणों की सहमति से जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जल्द पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाएगा। इससे गांव में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगेगी। अब पीड़ित को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए हस्तिनापुर नहीं आना पड़ेगा। वहीं, क्षेत्र के गांव तारापुर में भी पुलिस चौकी बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है।