{"_id":"6843546f8a76d3b8790bcd85","slug":"a-pile-of-garbage-near-the-smart-city-slogan-meerut-news-c-14-1-mrt1004-883155-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के स्लोगन के पास कूड़े का लगा अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के स्लोगन के पास कूड़े का लगा अंबार
विज्ञापन
हापुड रोड पर सड़क पर गंदगी के ढेर, ईद पर भी नहीं हुई सफाई
मेरठ। सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कितना मुस्तैद है, इसकी पोल दो तस्वीरों ने खोल दी। एक तस्वीर चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के पास 10 लाख के अंडरग्राउंड डस्टबिन और दूसरी तस्वीर हापुड़ रोड स्थित पुराने कमेले के पास की है। जहां पर निगम की लापरवाही के चलते कूड़े का डंपिंग ग्राउंड बन गया। हापुड़ रोड पर ईद पर भी सफाई न होने से शुक्रवार को लोगों ने हंगामा किया। पूर्व पार्षद अब्दुल गफ्फार अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा है कि स्मार्ट सिटी के स्लोगन के पास निगम की लापरवाही के चलते कूड़े का डंपिंग ग्राउंड बन गया है।
पुराने कमेले के पास कूड़ा डाला जा रहा था, जिसकी शिकायत मिलने पर नगर निगम ने सफाई कराई। वहां पर लगे एक पोल पर स्मार्ट सिटी का स्लोगन बनवा दिया। इसके अलावा भी शहर में कई जगह लाखों रुपया खर्च कर अंडर ग्राउंड डस्टबिन बनवाए गए हैं। जिनकी हालत अब खस्ता है। शुक्रवार को दो तस्वीरों ने नगर निगम की कार्यशैली की पोल खोल दी। एक तरफ डस्टबिन कूड़े से भरा है और उसके आसपास लोग कचरा डालने के लिए मजबूर हैं। दूसरी शिकायत हापुड़ रोड की है, जहां स्मार्ट सिटी का स्लोगन बना है। उसके बराबर में कूड़े का डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। लोगों ने फोटो-वीडियो को भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
गुस्साए लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी निगम सफाई व्यवस्था ठीक नहीं करा पा रहा है। सफाई कराने वाले जिम्मेदार स्वास्थ्य वरिष्ठ प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार व प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह के खिलाफ कई शिकायत कमिश्नर और प्रमुख सचिव नगर विकास से की है।