फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A murderous attack on the brother of a former headman, leading to commotion at the police station and hospital.

Meerut News: पूर्व प्रधान की हत्या के गवाह भाई पर जानलेवा हमला, थाने और अस्पताल में हंगामा

Fri, 15 May 2026 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A murderous attack on the brother of a former headman, leading to commotion at the police station and hospital.
चार हमलावरों ने चलाईं गोलियां, तेजधार हथियार से कई वार, पैर में गोली लगी
विज्ञापन


वर्ष 2018 में हत्या के बाद जेल गए आरोपी 4 माह पहले जमानत पर छूटे थे

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर (मेरठ)। थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव खोड़ दयालपुर में पूर्व ग्राम प्रधान अर्जुन के किसान भाई मोनू (38) पर चार हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। अर्जुन की वर्ष 2018 में हत्या कर दी गई थी। मोनू वारदात का गवाह है। हत्यारोपी चार माह पहले जेल से छूटकर आए हैं। उन पर ही जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है। वारदात के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन व ग्रामीणों ने अस्पताल और थाने पर हंगामा किया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। घायल माेनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल मोनू ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे गांव से कुछ दूर स्थित अपने खेत से बंदर भगाकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गोशाला के पास गन्ना क्रय केंद्र के निकट पहुंचा। तभी पीछे से एक स्कॉर्पियो और बुलेट सवार चार लोग वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी लेकिन उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद भी वह नहीं रुका तो हमलावरों ने उस पर फरसे से पैर पर हमला किया। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उस पर कई वार किए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन



हंगामा कर एसएसपी को बुलाने की मांग
सीएचसी पर ग्रामीणों ने हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी व एसएसपी को बुलाने की मांग की। ग्रामीण आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के लिए हंगामा करने लगे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने थाने पर भी हंगामा किया। सूचना पर एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ मवाना पंकज लवानिया यहां पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों व परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में दूसरे घायल को देख भड़के ग्रामीण
सीएचसी पर जब घायल मोनू को लाया गया। तब वहां एक और घायल दिखाई दिया। पीड़ित पक्ष को आशंका हुई कि घायल दूसरे पक्ष का है और वह क्रॉस केस बनाने के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ है। इस पर ग्रामीण व परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल के उस वार्ड में जाने की कोशिश करने लगे जहां दूसरा घायल भर्ती था। यहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने ग्रामीणों को रोका। इस दौरान जमकर हंगामा व धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर ग्रामीणों को अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया। बाद में पता चला कि घायल युवक दूसरे पक्ष का नहीं है।

प्रेम विवाह कराने पर की थी अर्जुन की हत्या
हस्तिनापुर के खोड़ दयालपुर गांव के प्रधान अर्जुन ने वर्ष 2018 में एक प्रेम विवाह कराया था। बताया गया है कि इससे लड़की पक्ष नाराज था। अर्जुन 18 मई 2018 को अलीपुर मोरना गांव में पंचायत में जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार लोगों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में राजेंद्र समेत चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। न्यायालय ने तीन को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

गनर हटाने पर मांगी थी सुरक्षा
मोनू ने बताया कि उसने चार मई को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी सुरक्षा बहाल करने की मांग की थी। उसने बताया कि पहले उसे सुरक्षा के लिए गनर मिला हुआ था लेकिन कुछ समय पहले उसे हटा लिया गया था। इससे उसे जान का खतरा सताने लगा था। आरोप है कि उसे गनर नहीं मिला था। वहीं, एसपी देहात का कहना है कि एसएसपी के आदेश गनर उपलब्ध करा दिया गया था लेकिन बृहस्पतिवार को मोनू ने ही गनर कहीं भेज दिया था। इसी दौरान वारदात हुई।

--वर्जन
--इस मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुरानी रंजिश में चार लोगों पर हमले का आरोप लगाया जा रहा है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अभिजीत कुमार, एसपी देहात
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed