{"_id":"6ac3cbe9f7a322df2e0fc49e","slug":"a-monkey-bit-and-injured-a-teenager-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113833-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बंदर ने किशोर को काटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बंदर ने किशोर को काटकर किया घायल
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सोमवार को कालंद गांव में छत के रास्ते घर में घुसे बंदर ने 14 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बंदर ने किशोर के बाएं हाथ पर काट लिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजन ने किसी तरह बंदर को भगाया। घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
कालंद निवासी सचिन के ने बताया कि सोमवार को उनका बेटा अनंत शर्मा प्रथम तल से सीढ़ियों के रास्ते छत पर जा रहा था। इसी दौरान छत के रास्ते एक बंदर घर में घुस आया और उस पर हमला कर दिया। बंदर के काटने से अनंत के बाएं हाथ में चोट लग गई। किशोर के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बंदर को वहां से भगाया। घटना के बाद परिजन घायल अनंत को सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के साथ एंटी रेबीज सीरम लगाया।
परिजन के अनुसार चिकित्सकों ने आगे के उपचार के लिए भी बुलाया है। घटना के बाद ग्रामीणों में बंदरों को लेकर दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बंदरों के झुंड आए दिन घरों की छतों और आसपास के स्थानों पर घूमते रहते हैं। कई बार बंदर लोगों पर हमला भी कर चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।