फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A miscreant who slaughtered protected animals was shot in an encounter.

Meerut News: संरक्षित पशुओं का कटान करने वाले एक बदमाश के मुठभेड़ में लगी गोली

Fri, 08 Nov 2024 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
A miscreant who slaughtered protected animals was shot in an encounter.
मवाना। बृहस्पतिवार को तिगरी में संरक्षित पशुओं का कटान करने वाले एक आरोपी के पैर में मुठभेड़ में गोली लग गई। उसके दो साथी गिरफ्तार कर लिए, जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव तिगरी के जंगल में संरक्षित तीन पशुओं को काटा गया था। बृहस्पतिवार रात गांव तिगरी अंडरपास के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। एक बाइक पर जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने रुकने के लिए इशारा किया, लेकिन आरोपी नहीं रुके। तेजी से मुबारिकपुर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आकाश पुत्र बाबूराम निवासी झंडे वाला मंदिर पहाडगंज दिल्ली के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं अन्य दो आरोपी ईख के खेतों से होते हुए भाग गए। पुलिस ने कांबिंग करते हुए आलोक पुत्र सिंकदर व गोपाल पुत्र बाबूराम निवासी झंडे वाला मंदिर पहाडगंज दिल्ली को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तीनों बांगडिएं (बंजारे) हैं। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक बाइक बरामद हुई है। एसपी देहात
राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन साथी आमिर निवासी एल. ब्लाक नंद नगरी दिल्ली, वसीम उर्फ राजा निवासी ढबाई वाली गली लिसाडी गेट और चांद निवासी रसीद नगर लिसाडी गेट फरार चल रहे है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed