फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी, तस्वीरों में देखिए तड़पते लोगों का हाल

Mon, 28 Aug 2017 02:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 28 Aug 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
A mini bus filled with passengers turned upside down, see photos
अस्पताल में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाईवे जानलेवा बन गया है, लेकिन सिस्टम को फिक्र नहीं है। काठा में मिनी बस पलटी, जिसमें तीस से अधिक यात्री घायल हो गए। गड्ढ़ों की वजह से हादसा हुआ।
A mini bus filled with passengers turned upside down, see photos
मिनी बस पलटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर यह पहला मामला नहीं है। पिछले छह माह की बात करें तो 15 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल है। पिछले विधानसभा चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा रहा हाईवे कब बनेगा, इस सवाल का जवाब फाइलों में बंद है।

A mini bus filled with passengers turned upside down, see photos
हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गौरीपुर मोड के टी-प्वाइंट से गुजरना आफत को न्यौता देना है। हरियाणा से बागपत और मेरठ को जोडने वाले इस टी-प्वाइंट पर गड्ढ़ों की वजह से हर वक्त जाम रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A mini bus filled with passengers turned upside down, see photos
घायलों को अस्पताल ले जाते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

यहां चार लोगों की मौत अब तक गड्ढ़ों  से हो चुकी है। जिले के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल यहां जाम में फंसे तो उन्होंने डीएम को इस टी प्वाइंट का निर्माण कराने के निर्देश दिए। फटाफट इसकी फाइल तैयार कराई गई, लेकिन आदेश अभी तक फाइल में ही बंद है।

विज्ञापन
A mini bus filled with passengers turned upside down, see photos
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सरूरपुर कलां से लेकर बागपत तक इस हाईवे  से गुजरना मुश्किलों भरा है। आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन सिस्टम नहीं जागता। लोगों की जान जाती है, हंगामा होता है, लेकिन फिर सब पहले जैसा। चार गांव के लोगों की जिंदगी नासूर बन गई है। इसमें सिसाना, सरूरपुर, निवाड़ा और गौरीपुर शामिल है। धूल के चलते इन गांवों में बीमारियां फैल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed