फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A memorial procession will be held tomorrow.

Meerut News: कल श्रद्धांजलि पदयात्रा निकाली जाएगी

Sat, 03 Jan 2026 06:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
A memorial procession will be held tomorrow.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए शिरोमणि सिंह सभा, सनातन धर्म जागरण समिति और वीर खालसा दल की ओर से पांच जनवरी को श्रद्धांजलि पदयात्रा निकाली जाएगी।
शनिवार को आयोजन के बारे में हुई प्रेस वार्ता में शिरोमणि सिंह सभा के अध्यक्ष जगमीत सिंह मीत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा गुरुतेग बहादुर साहिब शास्त्रीनगर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा आवास विकास चौराहा, शास्त्रीनगर, सेंट्रल मार्केट, नई सड़क, गांधी आश्रम होते हुए सूरजकुंड गुरुद्वारा साहिब पर समाप्त होगी। इसमें संयुक्त व्यापार संघ के अलावा अन्य संगठनों का भी सहयोग रहेगा। यात्रा मार्ग पर स्वागत कार्यक्रम होंगे। इसमें चार साहिबजादों के बलिदान के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

शिरोमणि सिंह सभा के मुख्य संरक्षक देवेंद्र जीत सिंह ने कहा कि यात्रा के माध्यम से साहिबजादों के बलिदान को स्मरण कर देशभक्ति, देशप्रेम और सेवा भावना को जागृत किया जाएगा। कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों से शामिल होने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर डीएस सेठी, दलजीत सिंह, मनमोहन सिंह, नवीन गुप्ता, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, कंवलजीत सिंह, गुरदीप सिंह, देवेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed