फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A meeting will be held today at Shahi Jama Masjid, a decision will be taken on offering Eid prayers

शाही जामा मस्जिद में आज होगी बैठक, ईद की नमाज पढ़ाने पर होगा निर्णय

Tue, 03 Jun 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A meeting will be held today at Shahi Jama Masjid, a decision will be taken on offering Eid prayers
मेरठ। ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को शाही जामा मस्जिद में बैठक होगी। इसमें निर्णय लिया जाएगा कि नमाज कौन पढ़ाएंगे और वक्त क्या रहेगा। सोमवार को भी जामा मस्जिद में इस विषय पर चर्चा हुई। इसके बाद शहर काजी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल डीएम और एसएसपी से मिला। उन्हें इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

दरअसल, ईद-उल-अजहा की नमाज कौन पढ़ाएगा, इसे लेकर विवाद है। इस प्रकरण में दो गुट बन गए हैं। एक गुट ईदगाह कमेटी का है और दूसरा शहर काजी डॉ. सालिकीन सिद्दीकी के समर्थकों का। ईदगाह कमेटी देवबंद से आलिम बुलाना चाहती है, जबकि शहर काजी के समर्थक चाहते हैं कि शहर काजी ही नमाज पढ़ाएं।
विज्ञापन

इस मामले में ईदगाह कमेटी का कहना है कि शहर काजी आलिम नहीं हैं, इसलिए ईद की नमाज किसी आलिम-ए-दीन को पढ़ानी चाहिए, जबकि शहर काजी का कहना है कि पहले से शहर काजी ही नमाज पढ़ाते आ रहे हैं। इस प्रकरण में डीएम और एसएसपी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में काजी जैनुल राशिदीन, कारी अनवार, कारी सलमान कासमी, मईनुद्दीन गाजी, हाजी शीराज रहमान, मौलाना जाकिर, आदिल अंसारी, महफूज उर्फ गुड्डू , इकराम इलाही सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed