{"_id":"68dfec6f654ff9fd9005a7d5","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-shop-and-a-wooden-depot-meerut-news-c-72-1-smrt1021-141690-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकान और लकड़ी की टाल में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकान और लकड़ी की टाल में लगी भीषण आग
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काबू पाया, लाखों का सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में ईदगाह चौराहे के पास शुक्रवार को दुकान और लकड़ी की टाल में भीषण आग लग गई। आग में लाखों की कीमत का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पत्ता मोहल्ला निवासी चमन की रेलवे रोड थाना क्षेत्र में ईदगाह चौराहा स्थित करीम होटल के बराबर में लकड़ी की टाल है। टाल परिसर में ही ईदगाह चौराहा निवासी सुऐब की इंजन रिपेयरिंग की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे लकड़ी की टाल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग ने पास की इंजन रिपेयरिंग की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग की सूचना चमन और सुऐब को दी। उन्होंने थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को इस बारे में बताया।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। चमन के अनुसार टाल में लाखों की कीमत की लकड़ी थी। आग यदि पूरी टाल में फैल जाती तो बड़ा नुकसान होता। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।