फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A massive fire broke out in a clothing warehouse due to a short circuit.

Meerut News: शॉर्ट सर्किट से कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग

Thu, 23 Apr 2026 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a clothing warehouse due to a short circuit.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लाल कुर्ती थाना क्षेत्र के फव्वारा चौक पर बुधवार देर रात मैदा मोहल्ला निवासी ताहिर के कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

मैदा मोहल्ला निवासी ताहिर की टेलर की दुकान है। दुकान के सामने ही उनका दो मंजिला गोदाम है। प्रथम तल की दुकान को ताहिर ने हलवाई संजय को किराए पर दे रखा है। बुधवार रात दस बजे के करीब संजय दुकान बंद कर घर चला गया था। पड़ोसियों ने गोदाम के अंदर से धुंआ निकलता देखा। पड़ोसियों ने ताहिर को फोन कर मामले की जानकारी दी। ताहिर व उसके परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पानी डालकर आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। लोगों ने विद्युत विभाग को फोन कर बिजली बंद कराई। सूचना पर फायर ब्रिगेड व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। एफएसओ आरके सिंह का कहना है कि आग से कोई जन हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed