फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A married woman was beaten and thrown out of her house over dowry.

Meerut News: दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Sat, 31 Jan 2026 09:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 31 Jan 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
A married woman was beaten and thrown out of her house over dowry.
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी कलां निवासी विवाहिता ने मायके पक्ष के साथ थाने पहुंची। उसने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक साल पहले हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष लोग शादी के बाद से दहेज में दस लाख की मांग कर प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करते है। शुक्रवार को आरोपियों ने पीड़िता पर मायके से रुपये लाने की मांग की। इन्कार कर दिया तो आरोपियों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी मायके पक्ष को दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed