{"_id":"5b4127284f1c1b0c278b51b8","slug":"a-married-woman-alleges-her-mother-of-gangraped-and-then-sold-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मां ने बेटी का गैंग रेप कराया, फिर ढाई लाख में बेच दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मां ने बेटी का गैंग रेप कराया, फिर ढाई लाख में बेच दिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
एक विवाहिता ने अपनी मां पर उसका सामूहिक बलात्कार कराकर ढाई लाख रुपये में बेचने के संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसने प्रेम विवाह किया था, जो उसकी मां को मंजूर नहीं हुआ। इसका बदला लेने के लिए मां ने उसका जीवन खराब कर दिया।
मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। लेकिन उसकी मां इससे खुश नहीं थी।
21 मई को वह अपने पति के घर थी तो उसकी मां ने अपने परिचित सिपाही और प्रेमी के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। उसे कार में डालकर सुनसान स्थान पर ले गए, जहां सिपाही और उस युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी सिपाही नोएडा में तैनात होना बताया गया है।

पीड़िता की मानें तो उसकी मां और सिपाही ने उसे बंधक बनाकर रखा और बाद में उसका एक युवक से ढाई लाख रुपये में सौदा कर दिया गया। आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए आशंका जतायी कि उसकी मां उसकी हत्या भी करा सकती है। एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे सीओ संजीव देशवाल ने इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए आशंका जतायी कि उसकी मां उसकी हत्या भी करा सकती है। एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे सीओ संजीव देशवाल ने इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।