फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A marquee has been set up alongside the Ganga Expressway in Bijauli, where five thousand chairs will be arranged.

Meerut News: बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे किनारे लगा पंडाल, पांच हजार लगेंगी कुर्सियां

Sun, 26 Apr 2026 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
A marquee has been set up alongside the Ganga Expressway in Bijauli, where five thousand chairs will be arranged.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। पीएम नरेंद्र मोदी भले ही गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल बुधवार को हरदोई में कर रहे हों लेकिन मेरठ में भी उसी दिन बिजौली में लाइव कार्यक्रम होगा। इसके लिए पंडाल लगना शुरू हो गया है। इसमें पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, स्क्रीन लगायी जाएगी। इस पर मेरठ की जनता स्क्रीन पर पीएम को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए लाइव देखेगी।

मेरठ की जनता एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए सीधा देखेगी। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। गंगा एक्सप्रेसवे के खुलने से उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा के लोगों को भी लाभ मिलेगा। यह एक्सप्रेसवे मेरठ को सीधे प्रयागराज से जोड़ेगा। सरकार ने एक्सप्रेसवे की खूबियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। मेरठ के बिजौली में भव्य कार्यक्रम के लिए गंगा एक्सप्रेसवे और टोल प्लाजा को फूलों व लाइटों से सजाया जाएगा। जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खंड विकास खरखौदा बिजेंद्र कुमार कार्यक्रम स्थल की देखरेख करेंगे। इस कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed