{"_id":"5f6adc498636271a0e09d877","slug":"a-man-of-delhi-has-died-in-road-accident-on-delhi-meerut-expressway-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, टेंपू चालक की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, टेंपू चालक की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 23 Sep 2020 10:55 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मोदीपुरम फेस वन के सामने बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। टेंपू का पहिया बदलते समय एक ट्रक ने टेंपू चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेंपू चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि टेंपू के पहिये में पंचर हो गया था। जिसके लिए टेंपू चालक पहिया बदल रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपू चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमर उजाला फेसबुक लाइव: कोरोना काल में फीस मुद्दा और ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर अधिकारियों से सीधे पूछे सवाल
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार टेंपू चालक हरिद्वार से दिल्ली जा रहा था। टेंपू के अंदर प्रेश व कुकर भरे हुए थे। मृतक टेंपो चालक का नाम विजयपाल बताया जा रहा है। वह दिल्ली के करावल नगर का रहने वाला था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/