फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man has fire in a tempu after dispute at Modipuram of Meerut

किराया मांगने पर शराबी ने काटा जमकर हंगामा, फिर टेंपू में लगा दी आग, ये है पूरा मामला

Wed, 10 Feb 2021 04:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Feb 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
A man has fire in a tempu after dispute at Modipuram of Meerut
टेंपू में आग लगा दी। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मोदीपुरम के पल्लवपुरम फेज-2 की डबल स्टोरी में एक व्यक्ति ने टेंपू में आग लगा दी। आग लगने पर वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक टेंपू जल चुका था।

विज्ञापन


पल्लवपुरम फेज-2 डबल स्टोरी मकान नंबर एम ई-485 निवासी राकेश कुमार बेगमपुल से मोदीपुरम तक टेंपू चलाता है। बुधवार की दोपहर तीन बजे वह डबल स्टोरी मोदीपुरम निवासी अमित कुमार उर्फ विक्की को बेगमपुल से लेकर मोदीपुरम आया था। राकेश ने बताया कि उसे छोड़ने के बाद वह घर जा रहा था, लेकिन अमित ने कहा कि उसे उसके घर पर छोड़ दे। इसके लिए अलग से 50 रुपए और दे दूंगा। इसके बाद राकेश उसे उसके घर पर ले गया। वहां उसने पैसे मांगे तो अमित ने पैसे देने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


राकेश ने बताया कि अमित शराब के नशे में धुत था। पैसे मांगने पर उसने हंगामा कर दिया। अमित के घर से थोड़ी दूरी पर ही राकेश का घर था। वह अपने टेंपू को छोड़कर घर खाना खाने चला गया। इसी दौरान अमित ने पेट्रोल डालकर टेंपू में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रसिद्ध शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेक प्रियंका गांधी ने लिया ये बड़ा संकल्प, तस्वीरें

वहीं आग लगने की सूचना पर राकेश और उसकी पत्नी वहां पहुंचे। आग को देखकर वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद राकेश ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस पहुंची। हालांकि जब तक टेंपू धू-धूकर जल चुका था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे थाने ले गई।

मैं यहां का बादशाह हूं, सब में आग लगा दूंगा
शराब के नशे में धुत अमित कुमार उर्फ विक्की ने दबंगई दिखाते हुए टेंपू में आग लगा दी। इस बीच पीड़ित राकेश और उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उन्हें भी धमकाया। वहां पर स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए, लेकिन वह सभी को धमका कर अभद्रता कर रहा था। पुलिस के सामने भी उसने यहां तक कह दिया कि मैं यहां का बादशाह हूं मैं सब में आग लगा दूंगा। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह आए दिन शराब पीकर यहां लोगों को परेशान करता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed