{"_id":"6974b46365a4001e010a83cb","slug":"a-man-divorced-his-wife-by-saying-triple-talaq-and-kicked-her-out-of-the-house-for-not-making-tea-meerut-news-c-28-1-bpt1002-145629-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चाय नहीं बनाने पर पत्नी को तीन तलाक कहकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चाय नहीं बनाने पर पत्नी को तीन तलाक कहकर घर से निकाला
विज्ञापन
-शहर की ईदगाह काॅलोनी का मामला, पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की ईदगाह कॉलोनी में चाय बनाकर नहीं देने पर रुबीना को उसके पति ने तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। इसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
नगर की ईदगाह कॉलोनी निवासी रुबीना ने बताया कि तीन साल पहले उसका निकाह मोहल्ले के ही फारुक के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुर इकरामुद्दीन, सास रुखसाना, देवर साजिद और ननद दहेज में सोने के जेवर मांगने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगे। इसके बाद बेटी पैदा होने पर ताने देने लगे। आरोप लगाया कि 11 सितंबर 2025 की रात में उसका पति फारुख अपने दोस्त के पास से शराब के नशे में घर आया और उसे चाय बनाने के लिए कहा। उसने थोड़ा दूध खत्म होने के बारे में बताया तो उसके पति ने गाली गलौज कर मारपीट की। इसके बाद तीन तलाक कहकर घर से बाहर निकाल दिया। जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर पति फारुख, ससुर इकरामुद्दीन, सास रुखसाना, देवर साजिद और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमे जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।