{"_id":"5d19157f8ebc3e3c914d4160","slug":"a-man-died-in-accident-mawana-news-mrt4309661155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय को बचाने में वाहन से टकराई बाइक, मौत , एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय को बचाने में वाहन से टकराई बाइक, मौत , एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलगाय को बचाने में वाहन से टकराई बाइक, मौत, एक घायल
मवाना। हस्तिनापुर रोड पर रविवार रात नहर पुल के पास अचानक से सामने आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अज्ञात वाहन से टकरा गए। जिसमें एक युवक की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद मुजफ्फरनगर के गांव जरोड़ा निवासी धीरज पुत्र सतपाल सिंह अपने साथी सोनू पुत्र प्रेम सिंह के साथ बाइक से रविवार रात वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही दोनों हस्तिनापुर रोड पर नहर पुल से से आगे अचानक से बाइक के सामने नीलगाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर से दोनों सड़क पर जा गिरे। जिसमें सोनू की वाहन से कुचलने के चलते मौत हो गई। जबकि धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। ािना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने बताया कि युवकों के पास से मिले कागजातों के आधार पर पहचान की गई है। परिजनों को सूचना दी गई है।