फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man died from power line grip in Meerut of Uttar Pradesh

मेरठ: एचटी लाइन की चमेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

Mon, 23 Dec 2019 06:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Dec 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
A man died from power line grip in Meerut of Uttar Pradesh
बिजली लाइन - फोटो : फाइल फोटो

मेरठ में पल्लवपुरम की उदय सिटी में एक निर्माणधीन कॉलोनी में काम करने वाले मजदूर की सोमवार को एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मेरठ के तारापुरी निवासी गुलजार पुत्र शकुर मजदूरी करता था। सोमवार को वह उदय सिटी में काम करने पहुंचा। देरी से आने पर ठेकेदार ने उसे लौटा दिया। इस दौरान वह पास में ही एक निर्माणधीन मकान की छत पर खड़े होकर मोबाइल पर बात करने लगा। मकान के पास से एचटी लाइन गुजर रही है। फोन पर बात करने के दौरान मजदूर करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की चीख सुनकर अन्य मजदूरों ने बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। लोगों ने पुलिस और उसके परिजनों को भी सूचना दी। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही का कहना है कि यह एक हादसा है। सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed