फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A laborer who was watering the fields was shot by unknown people.

Meerut News: खेत पर पानी चला रहे मजदूर को अज्ञात लोगों ने मारी गोली

Thu, 21 Nov 2024 03:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
A laborer who was watering the fields was shot by unknown people.
हस्तिनापुर। किशोरपुर के जंगल में खेत में पानी चला रहे मजदूी से रास्ता पूछने की बात पर अज्ञात लोगों ने पैर में तमंचे से गोली मार दी। इससे वह जख्मी होकर सड़क पर गिर गया। आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

किशोरपुर निवासी चंद्रभान उर्फ गुल्लू (38) पुत्र अतर सिंह गांव में ही महाराज सिंह के यहां पर नौकरी करता है। बुधवार को वह गन्ने की फसल को पानी देने के लिए जंगल में गया था। चंद्रभान ने बताया कि शाम के समय दो अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके पास आए और मखदूमपुर गांव का रास्ता पूछने लगे। उसने रास्ता बता दिया। उन्होंने उसे आगे तक अपने साथ चलने के लिए कहा। जब उसने मना किया तो उन्होंने तमंचे से उसके पैर में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी लाया गया। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। मामला संदिग्ध है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed