फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A husband returning home from Lakhimpur Kheri in search of his wife died in a road accident

लखीमपुर खीरी से पत्नी की तलाश कर घर लौट रहे पति की सड़क हादसे में मौत

Mon, 21 Apr 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A husband returning home from Lakhimpur Kheri in search of his wife died in a road accident
दौराला - मृतक प्रवीन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
दौराला (मेरठ)। गांव भराला निवासी प्रवीन को शनिवार देर रात हाईवे पार करने के दौरान एटूजेड कॉलोनी के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीण घायल हो गया। अस्पताल में घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक पत्नी की तलाश कर लखीमपुर खीरी से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

गांव भराला निवासी प्रवीन (30) शीशे के दरवाजे लगाने का कार्य करता था। पिता नरेश के अनुसार 16 मार्च को उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। वह भराला-सिवाया मार्ग स्थित एक फार्म हाउस पर मजदूरी करती थी। मजदूरी के दौरान उसकी दोस्ती साथ में काम करने वाले मजदूर लखीमपुर खीरी के थाना भीरा क्षेत्र निवासी अशोक से हो गई थी। महिला अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर अशोक के साथ चली गई। मृतक ने दौराला थाने में तहरीर दी थी। प्रवीन पत्नी को ढूंढने लखीमपुर खीरी गया था। वहां पहुंचने के बाद पत्नी ने उसके साथ आने से इन्कार कर दिया। घर लौटने के दौरान वह मोदीपुरम स्थित एटूजेड कट के पास बस से उतरा।
विज्ञापन

हाईवे पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि गुमशुदगी की तहरीर मिली थी, लेकिन लखीमपुर जाने की कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed