फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A hotel owner committed suicide by shooting himself in bathroom in Modipuram of Meerut

Meerut: होटल मालिक ने बाथरूम में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

Thu, 28 Dec 2023 02:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Dec 2023 02:26 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक होटल के मालिक ने बाथरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A hotel owner committed suicide by shooting himself in bathroom in Modipuram of Meerut
होटल मालिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया और सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेस-2 स्थित ग्रेटर कॉलोनी के रहने वाले विजयपाल वर्मा (50) पुत्र स्वर्गीय राजेश प्रसाद वर्मा ने अपने मकान के बाथरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।वहीं, पत्नी ने इसकी सूचना पल्लवपुरम पुलिस को दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Update : यूपी में कोहरा बना जानलेवा, सड़क हादसों में भाजपा नेता और होमगार्ड समेत पांच की मौत, 25 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ दौराला अभिषेक पटेल और पल्लवपुरम थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने विजयपाल वर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव ने बताया कि विजयपाल वर्मा का परतापुर क्षेत्र में रॉयल के नाम से होटल है। वह रात में होटल से घर आए और सो गए। सुबह उठने के बाद बाथरूम में जाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: अलविदा 2023: इन हत्याओं से दहला था मेरठ, माता-पिता का दरिंदगी से कत्ल तो कहीं मां ने छीन ली लाडलों की जिंदगी

पुलिस के अनुसार, अभी आत्महत्या का कोई भी कारण सामने नहीं आया है। परिवार के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed