फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five including BJP leader and home guard died and 25 injured in road accidents during fog in West UP

Weather Update : यूपी में कोहरा बना जानलेवा, सड़क हादसों में भाजपा नेता और होमगार्ड समेत पांच की मौत, 25 घायल

Thu, 28 Dec 2023 12:30 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Dec 2023 12:30 AM IST
सार

Accident in UP : वेस्ट यूपी में कोहरा जानलेवा बन रहा है। वेस्ट यूपी के अलग-अलग जिलों में बुधवार को सड़क हादसों में भाजपा नेता और होमगार्ड समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Five including BJP leader and home guard died and  25 injured in road accidents during fog in West UP
भाजपा के महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में सड़कों पर कोहरा जानलेवा बन गया है। जिले में भाजपा के महामंत्री और बागपत में एक होमगार्ड जवान व पंजाब के दो श्रद्धालुओं व शामली में एक मजदूर की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो गई है, जबकि अलग-अलग हादसों में 25 लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


मेरठ में सर्किट हाऊस के पास किसी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार भाजपा के महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर की मौत हो गई। मवाना क्षेत्र में दो ट्रकों की भिड़ंत हो गईं। ट्रक काटकर चालक को निकाला गया। इसके अलावा कंकरखेड़ा व पल्लवपुरम में हादसे में कई वाहन कोहरे के चलते आपस में भिड़ गए। हादसों में 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में वृंदावन से पंजाब के बालाचौर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर बस घुस गई, जिसमें दो श्रद्धालुओं सीमा (44) पत्नी सतीश कुमार, मनदीप (38) पत्नी बख्शीश की मौत हो गई, जबकि कामना, नीलम कुमारी, कांता रानी, नेहा अमन, निशु, रीना, कुलवंत सिंह, मनीषा, ईशा, ध्रुव समेत 15 घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर के श्रमिक इस्राइल में भवनों को देंगे नया आकार, प्रतिमाह वेतन मिलेगा 1.25 लाख,15 हजार बोनस भी मिलेगा

उधर, बड़ौत से गुराना गांव के पास ड्यूटी के जाते बाइक सवार होमगार्ड चन्द्र विकास (48) कैंटर से टकरा गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शामली में ट्रैक्टर-ट्राली बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें मजदूर जाहिद (36) पुत्र नूर हसन की मौत हो गई, जबकि चार ने कूदकर जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed