फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Year Ender 2023: Meerut famous murder cases: son had killed his father and mother

अलविदा 2023: इन हत्याओं से दहला था मेरठ, माता-पिता का दरिंदगी से कत्ल तो कहीं मां ने छीन ली लाडलों की जिंदगी

Thu, 28 Dec 2023 12:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Dec 2023 12:25 PM IST
सार

Year Ender 2023 : मेरठ के शास्त्रीनगर में बेटे ने अपने माता-पिता की दरिंदगी से हत्या कर दी थी। वहीं, खैरनगर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे और बेटी को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन
Year Ender 2023: Meerut famous murder cases: son had killed his father and mother
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2023 मेरठ शहर को कई ऐसे दर्द दे गया, जिन्हें लोग शायद ही कभी भूल पाएंगे। जहां शास्त्रीनगर में बेटे ने अपने माता-पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी तो वहीं खैरनगर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे और बेटी को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन


इनके अलावा टीपीनगर में एक महिला अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बेटे ने किया था मां-बाप का कत्ल
14 मई 2023 को शास्त्रीनगर में आर्यन ने अपनी मां ममता और पिता प्रमोद का घर में कत्ल कर दिया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए आर्यन को गिरफ्तार किया और जेल भेजा था। आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर कत्ल किया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खून के धब्बे कर रहे थे हैवानियत बयां
प्रमोद कर्णवाल और उनकी पत्नी ममता के गले काटने के बाद पेट, सीने और पीठ पर भी धारदार हथियार से वार किए गए थे। दोनों के शव एक साथ बेड पर पड़े थे। पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। दीवारों पर लगे खून के धब्बे इस बात की गवाही दे रहे थे कि दोनों को कितनी हैवानियत से मारा गया है।

विज्ञापन

लूट के विरोध में कर दी थी स्पोर्ट्स कारोबारी दंपत्ती की हत्या
12 अगस्त को लूट के विरोध में एलएलबी के छात्र ने ब्रह्मपुरी के गौरीपुरा में स्पोर्ट्स कारोबारी दंपत्ती की हत्या कर दी थी। आरोपी ने मर्डर करने से पहले असुर और गैंग्स ऑफ वासेपुर वेब सीरीज देखी थी। इसके बाद आरोपी ने स्पोर्ट्स कारोबारी डीके जैन और उनकी पत्नी की हत्या कर दी थी। यह मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मामले को विधानसभा में उठाया था। हालांकि, सभी आरोपी इस मामले में गिरफ्तार कर लिए गए थे।

टीपी नगर में महिला अधिवक्ता की हत्या
आठ जून को टीपीनगर की न्यू मेवला कॉलोनी में महिला अधिवक्ता डॉ. अंजली गर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घर के गेट पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। महिला का पति से तलाक होने के बाद मकान को लेकर ससुर से विवाद चल रहा था। हालांकि बाद में प्रॉपटी के विवाद में हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। यह हत्याकांड काफी चर्चाओं में रहा। वकीलों ने भी इस मामले में काफी हंगामा किया था।

दो भाई-बहन की मां ने कर डाली थी हत्या
शहर को हिला देने वाली घटना 22 मार्च को खैरनगर में हुई, जहां निशा ने अपने प्रेमी और पड़ोसियों के साथ मिलकर अपने ही दोनों बच्चे मिराब और कोनन की हत्या कर दी। दोनों बच्चों की लाश को गंगनहर में बहा दिया गया था। मिराब का शव तो मिला गया था लेकिन कोनेन का शव आज तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। प्रेमी को भी जेल भेजा था।

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर के श्रमिक इस्राइल में भवनों को देंगे नया आकार, प्रतिमाह वेतन मिलेगा 1.25 लाख,15 हजार बोनस भी मिलेगा

मेरठ आकर रुका था माफिया अतीक का शूटर
प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद का शूटर गुड्डू मुस्लिम मेरठ में अतीक अहमद के बहनोई डा. अखलाक के घर पर 5 मार्च को आकर रुका था। एसटीएफ ने गुड्डू को पनाह देने वाले डा. अखलाक को गिरफ्तार किया और कार्रवाई की थी। अतीक की बहन और भांजियों को आरोपी बनाया गया है। यहा पर कई बार प्रयागराज पुलिस ने दबिश दी थी।

यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed