{"_id":"6af892a756c686e5b00be416","slug":"a-guard-beat-a-young-man-for-parking-his-vehicle-on-the-road-meerut-news-c-72-1-mct1010-162724-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रास्ते में गाड़ी खड़ी करने पर गार्ड ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रास्ते में गाड़ी खड़ी करने पर गार्ड ने युवक को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के विवाद में एक बैंक के गार्ड ने युवक की पिटाई कर दी। इसमें युवक को गंभीर चोट लगी है। लाइसेंसी बंदूक से गोली मारने की धमकी दी। लालकुर्ती पुलिस ने आरोपी और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सरकुलर रोड निवासी प्रवीण मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को उसका बेटा बाउंड्री रोड पर दुकान के पीछे बने पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने जा रहा था। पार्किंग के गेट पर खड़ी एक गाड़ी के कारण वह अंदर नहीं जा पा रहा था। उसने बैंक जाकर गार्ड से रास्ते में गाड़ी नहीं खड़ी करवाने का आग्रह किया। आरोप है कि इस पर बैंक के गार्ड संजीव ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर संजीव ने बेटे से मारपीट शुरू कर दी। इसमें उसे गंभीर चोट आई। गार्ड अपने दो साथियों के साथ दुकान पर आया और प्रवीण व उसके कर्मचारी के साथ मारपीट की। आरोपी लाइसेंसी हथियार लिए थे और गोली मारने की धमकी दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।