फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A group of monkeys attacked and injured seven people, including a priest.

Meerut News: बंदरों के झुंड ने हमला कर पुजारी समेत सात लोगों को जख्मी किया

Sat, 17 Jan 2026 07:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 17 Jan 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
A group of monkeys attacked and injured seven people, including a priest.
ब्लॉक रोड पर मंदिर परिसर समेत मार्ग पर किया बंदरों ने हमला, कस्बावासियों ने की पकड़वाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्बे सहित क्षेत्र के गांव कैली में बंदरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बंदरों के झुंड ने ब्लॉक रोड पर शनिवार को कस्बे में हमला करके मंदिर के पुजारी उनकी बहन समेत कुल सात लोगों को जख्मी कर दिया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। क्षेत्र में आए दिन बंदरों के हमले की घटना बढ़ती जा रही हैं। कस्बावासियों ने कार्रवाई की मांग की है।

शनिवार को बंदरों के एक झुंड ने कस्बे में ब्लाॅक रोड पर रहने वाले मंदिर के पुजारी अयोध्या निवासी रमाकांत शर्मा और उनकी बहन सुषमा शर्मा पर हमला कर जख्मी कर दिया। सभी को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। खरखौदा में ही मंदिर परिसर में निर्माण कार्य कर रहा पांची निवासी राजमिस्त्री प्रमोद कुमार पर भी बंदरों के झुंड ने हमला कर जख्मी कर दिया। कस्बे में ब्लॉक रोड निवासी मोहित, कमलेश, अनीता व वंश पर हमला करके जख्मी कर दिया। इसके अलावा गांव कैली में भी बंदरों का आतंक है। कैली में भी बंदरों के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं। कस्बा निवासी व्यापारी नेता राजीव त्यागी व कैली निवासी ग्रामीण ने वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed