फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A group of monkeys attacked a three year old child in CHC

Meerut News: सीएचसी में बंदरों के झुंड ने तीन साल के बच्चे पर किया हमला

Wed, 11 Sep 2024 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
A group of monkeys attacked a three year old child in CHC
सरधना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को मोहल्ला घोसियान निवासी तीन साल के मासूम अर्श पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने अर्श का पैर पकड़कर घसीटा। इससे अर्श घायल हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने बंदर को भगाया और इसके बाद बच्चे का इलाज कराया गया। मोहल्ला घोसियान निवासी इकरा को प्रसव के लिए रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। उनका बड़ा बेटा अलफैज अपने तीन वर्ष के छोटे भाई अर्श के साथ सीएचसी परिसर में खेल रहा था। इस दौरान बंदरों के झुंड ने अर्श पर हमला किया था। बंदर उसका बायां पैर पकड़कर घसीटते हुए ले गया था। बच्चे की चीख और लोगों का शोर सुनकर सीएचसी में तैनात सुरक्षाकर्मी जैसे-तैसे बंदरों को भगाया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डाॅ. संदीप गौतम का कहना है कि कई बार नगरपालिका प्रशासन से इस संबंध में अवगत कराया गया है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव का कहना है कि बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed