{"_id":"67e9a6f39d0564d66508c279","slug":"a-grand-procession-was-taken-out-in-the-city-on-the-occasion-of-hindu-new-year-meerut-news-c-40-1-smrt1041-108298-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हिंदू नववर्ष पर नगर में निकला भव्य पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हिंदू नववर्ष पर नगर में निकला भव्य पथ संचलन
विज्ञापन
मवाना। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर नगर में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मवाना नगर के तत्वावधान में वर्ष प्रतिपदा के निमित्त पथ संचलन ढिकाैली बस्ती में किया गया। मुख्य वक्ता अनुज कुमार सह प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख ने कहा कि प्रतिपदा का यह शुभ दिन भारत राष्ट्र की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्रमास के प्रथम दिन ही ब्रह्मा ने सृष्टि संरचना प्रारंभ की। यह भारतीयों की मान्यता है, इसीलिए हम चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नववर्षारंभ मानते हैं।
चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा वसंत ऋतु में आती है। संचलन में लगभग 350 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। ढिकाैली बस्ती में संचलन अनुशासन के साथ एवं हाथ कदम से कदम मिलते हुए संचलन हुआ। इस दाैरान संजीव कुमार जिला प्रचारक, दीपक कुमार नगर व खंड प्रचारक नगर संघ चालक, संदीप नगर कार्यवाह, संदीप प्रशांत प्रचार प्रमुख, संदीप चौहान, रतनपाल, भारत आदि मौजूद रहे। संवाद