{"_id":"677d8e6c2779e6bddc0f97dc","slug":"a-grand-event-will-be-organized-on-the-162nd-birth-anniversary-of-swami-vivekananda-meerut-news-c-72-1-mrt1063-127073-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती पर होगा भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती पर होगा भव्य आयोजन
विज्ञापन
सुभारती न्यूज फोटो
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय की स्वामी विवेकानंद शोध पीठ द्वारा 12 और 13 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद शोध पीठ की संयोजक डॉ. मोनिका मेहरोत्रा ने मंगलवार को प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण और आध्यात्मिकता के वैश्विक प्रतीक हैं। वे दुनिया भर में लाखों लोगों के प्रेरणाश्रोत हैं। 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में उनके प्रसिद्ध भाषण ने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर उजागर किया। विवेकानंद के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवता और प्राणी जीवन के प्रति करुणा और अंधविश्वास व हिंसा के विरोध ने उन्हें सार्वभौमिक प्रेरणा का स्रोत बनाया।
कार्यक्रम के पहले दिन 12 जनवरी को शांति और सद्भाव के लिए सुभारती युवा शक्ति रैली का आयोजन होगा। यह रैली सुभारती डिफेंस एकेडमी, एनसीसी, एनएसएस और डिफेंस एकेडमी के छात्रों के सहयोग से आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर्नल राजेश त्यागी, एसएम (सेवानिवृत्त), निदेशक सुभारती डिफेंस एकेडमी करेंगे। यह रैली युवाओं की शक्ति और एकता को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगी।
विज्ञापन
दूसरे दिन 13 जनवरी को माइंड-बॉडी मेडिसिन पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए मन और शरीर के समन्वय पर केंद्रित होगी। इस सत्र का नेतृत्व डॉ. अभय एम. शंकरगौड़ा, बीएनवाईएस, एमडी-योग, प्राचार्य, महर्षि अरबिंदो सुभारती कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज करेंगे।