फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A grand celebration of religious rituals along with the baby shower of Marudevi Mata

Meerut News: मरुदेवी माता की गोद भराई के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन

Tue, 24 Feb 2026 09:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
A grand celebration of religious rituals along with the baby shower of Marudevi Mata
पंचकल्याणक महोत्सव के द्वितीय दिवस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आचार्य भारत भूषण महाराज के सानिध्य
संवाद समाचार एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। नगर में चल रहे ऐतिहासिक श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। शुभारंभ आचार्य भारत भूषण महाराज के सानिध्य में हुआ। माता मरुदेवी की गोद भराई का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने सहभागिता की।
गोद भराई उत्सव में शची इंद्राणी सहित सौभाग्यवती नारियों एवं अष्टकुमारियों ने अन्य इंद्राणियों के साथ विधिविधान से आयोजन को हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया। पंडित अरविंद शास्त्री ने आचार्य की निश्रा में जाप्य अनुष्ठान, गर्भ कल्याणक पूजन एवं शांति हवन की क्रियाएं संपन्न कराईं।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि अरिहंत परमात्मा के माता के गर्भ में आने से समूचे ब्रह्मांड में आनंद और समृद्धि का संचार होता है। देवगण रत्न वर्षा करते हैं और चारों ओर उत्सव का वातावरण बन जाता है। ऐसे पुण्य अवसरों में सहभागी बनकर आत्मिक चेतना का विकास करना चाहिए। कार्यक्रम में अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला उपस्थित रहीं। समाज की ओर से निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, एसडीओ रूपेश कुमार का स्वागत किया गया। महाराज नाभि राय का दरबार कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें तत्व चर्चा के साथ 16 स्वप्नों के फलादेश और 56 कुमारियों द्वारा माता को भेंट अर्पित की गई। महाराज नाभि राय द्वारा स्वप्नों का वर्णन किया गया। उमेश जैन एवं पंडित विवेक ने संगीतमय प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सागर जैन, आलोक जैन, अज्जू जैन, सजल जैन, अवनीश जैन, संयम जैन, राजीव जैन, शानू जैन, विनोद जैन, प्रदीप जैन, अरिहंत जैन, वासु जैन ने सहयोग किया।

शुक्रवार को निकाली जाएगी रथयात्रा
आयोजन समिति ने बताया कि शुक्रवार को भगवान के जन्मकल्याणक अवसर पर ऐतिहासिक रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें चार से पांच हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। रथयात्रा रामलीला मैदान में निर्मित अयोध्या नगरी से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी।

पंचकल्याणक महोत्सव के द्वितीय दिवस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आचार्य भारत भूषण महाराज के सानिध्य

पंचकल्याणक महोत्सव के द्वितीय दिवस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आचार्य भारत भूषण महाराज के सानिध्य

पंचकल्याणक महोत्सव के द्वितीय दिवस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आचार्य भारत भूषण महाराज के सानिध्य

पंचकल्याणक महोत्सव के द्वितीय दिवस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आचार्य भारत भूषण महाराज के सानिध्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed