{"_id":"671ec649be7614bffa0cc8e4","slug":"a-girl-who-was-going-to-get-goods-from-a-shop-was-molested-meerut-news-c-72-1-smrt1019-123611-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकान से सामान लेने जा रही युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकान से सामान लेने जा रही युवती से छेड़छाड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के किराना की दुकान से सामान लेने जा रही युवती को एक आरोपी ने अपने घर में खींचने की कोशिश की। आरोपी ने पीड़िता से छेड़छाड़ और विरोध पर मारपीट की।
जानकारी के मुताबिक एक कॉलोनी निवासी युवती शनिवार रात करीब 12 सात बजे किराना की दुकान से सामान लेने जा रही थी। आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला आरोपी अपने तीन साथियों के साथ गली में खड़ा था। युवती जब उनके पास से गुजर रही थी। एक आरोपी ने युवती का हाथ पकड़ लिया और घर के अंदर खींचने की कोशिश की। मारपीट करने पर पीड़िता ने शोेर मचाया तो परिजन वहां पहुंच गए। आरोपी वहां से भाग गए। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।