फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A gathering for *shayari* and poetry will be held in Harra today.

Meerut News: हर्रा में आज सजेगी शायरी और कविता की महफिल

Mon, 28 Sep 2026 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
A gathering for *shayari* and poetry will be held in Harra today.
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा की स्थापना दिवस पर होने वाले मुशायरा के बारे में जानकारी देते अध्यक्ष
- स्थापना दिवस पर जुटेंगे नामचीन शायर-कवि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा के 10वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को नगर पंचायत परिसर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। दोपहर में स्वच्छता विषय पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जबकि रात में देशप्रेम, एकता और भाईचारे के संदेश को समर्पित ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन होगा। कार्यक्रम में देशभर से आए शायर और कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर मोहम्मद अली और अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में मंगलवार दोपहर स्वच्छता को लेकर सेमिनार होगा। इसमें बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद समेत जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सेमिनार में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने और नगर को साफ-सुथरा रखने पर चर्चा की जाएगी। मंगलवार रात मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजित होगा। संचालन शायर डॉ. रियाज सागर करेंगे। मंच पर जौहर कानपुरी, शबीना अदीब, खुर्शीद हैदर, अल्ताफ जिया, अफजल इलाहाबादी, सिकंदर हयात गड़बड़, चांदनी शबनम, खुशबू शर्मा, डॉ. फरकान सरधनवी, इरशाद चौहान बेताब, सुल्तान सिंह सुल्तान, वसीम राजपुरी और शाबान आलम कुरैशी समेत कई शायर और कवि अपनी रचनाएं पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed