{"_id":"6953ea42ce8288162906f1d3","slug":"a-flurry-of-programmes-at-subharti-on-swaraj-day-meerut-news-c-72-1-mct1014-146494-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्वराज दिवस पर सुभारती में कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्वराज दिवस पर सुभारती में कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में स्वराज दिवस मनाया गया। इस दिन 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आजाद हिंद का ध्वज फहराकर भारत की पहली स्वतंत्र आजाद हिंद सरकार की स्थापना की थी। कार्यक्रम दो प्रमुख चरणों में संपन्न हुआ।
प्रथम चरण में विश्वविद्यालय के महानिदेशक मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल, कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज, सुभारती डिफेंस अकादमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी आदि ने परिसर में स्थित आईएनए शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। द्वितीय चरण में बोधी उपवन स्थित अशोक स्तंभ के निकट मुख्य अतिथि, कोलकाता के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक अमलन कुसुम घोष ने आजाद हिंद फौज का ध्वज फहराया। सत्यजीत रे सभागार में मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
महानिदेशक मेजर जनरल डॉ. थपलियाल ने आजाद हिंद फौज के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करते हुए छात्रों से आह्वान किया कि वे नेताजी के आदर्शों से प्रेरित होकर राष्ट्रीयता को जीवन का सर्वोच्च मूल्य बनाएं। कार्यक्रम के दौरान गणेश शंकर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के असिस्टेंट प्रो. आशुतोष वर्मा एवं राम प्रकाश तिवारी द्वारा रचित पुस्तक नैरेटिव ऑफ जस्टिस का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि अमलन कुसुम घोष द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री गुमनामी बाबा का प्रदर्शन किया गया। जिसमें नेताजी के जीवन के कई अनसुलझे रहस्यों और गुमनामी बाबा सिद्धांत पर प्रकाश डाला गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों को इसी प्रकार हर्ष एवं उत्साह से मनाना चाहिए। नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम भारत को विश्वगुरु का दर्जा दिला सकते हैं।