फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A fire in the PNG gas line caused a kitchen fire, a major accident was averted.

Meerut News: पीएनजी गैस लाइन में आग लगने से रसोई जली, बड़ा हादसा टला

Tue, 21 Apr 2026 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
A fire in the PNG gas line caused a kitchen fire, a major accident was averted.
-घटना के बाद कंपनी के कर्मचारी मौके से भागे, महिला झुलसी
विज्ञापन

फोटाे
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित सैनिक विहार बी-ब्लॉक में मंगलवार को पीएनजी गैस लाइन में आग लगने से एक घर की रसोई में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से रसोई में काम कर रही विनिता देवी मामूली रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सैनिक विहार निवासी विनीता देवी ने बताया कि अपने पति अजेंद्र व बेटे शौर्य तोमर के साथ रहती हैं। उन्होंने जुलाई में पीएनजी गैन लाइन लगवाई थी। मगर अभी तक लाइन चालू नहीं हुई थी। सोमवार को पीएनजी कर्मचारी घर पर पहुंचे। उन्होंने आवाज लगाई थी। लेकिन उन्हें आवाज नहीं आई थी। पीएनजी गैस से जुड़े कर्मचारी द्वारा लाइन में कुछ काम किया जा रहा था। मंगलवार दोपहर वह किचन में काम कर रही थी। इसी बीच रसोई में पीएनजी लाइन ने अचानक से आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटे उठने लगी। आग लगते ही रसोई में अफरा-तफरी मच गई और घर के लोग बाहर की ओर भागे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक रसोई में रखा गैस चूल्हा, बर्तन और अन्य सामान जल चुका था। लोगों में पीएनजी गैस कर्मचारियों को लेकर आक्रोश देखने को मिला। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कर्मचारी लापरवाही से काम करते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। गैल गैस कंपनी के जीएम विनय कुमार का कहना है कि जानकारी मिलते ही जांच के लिए टीम को मौके पर भेज दी गई थी। टीम ने स्थिति को काबू में कर लिया था।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed