{"_id":"6a219f4d7c1e30b8030fe706","slug":"a-drunken-constable-raided-the-police-station-without-prior-notice-causing-commotion-in-the-police-station-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112543-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिना सूचना के नशे की हालत में सिपाही ने दी दबिश, थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिना सूचना के नशे की हालत में सिपाही ने दी दबिश, थाने में हंगामा
विज्ञापन
डॉक्टरी जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि, आला अफसरों को भेजी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। थाने के सिपाही और पीआरडी जवान ने बिना सूचना के दंबिश देने के मामले में थाने में हंगामे के बाद सिपाही और पीआरडी जवान की डाक्टरी जांच कराई। जिसमें सिपाही के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने के बाद दोनों के संबंध में आला अधिकारियों को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
बताया गया है कि मवाना थाने का सिपाही योगेंद्र और पीआरडी का जवान वीरपाल बिना थाने में सूचना दिए बिना ही किसी मामले में हस्तिनापुर रोड पर एक मकान में दबिश देने पहुंच गए। लोगों का आरोप था कि दोनों नशे की हालत में थे। जिसको लेकर लोगों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। जिसके बाद दोनों वहां से चले आए। लोग थाने पहुंचे और दोनों के नशे में होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने दोनों की डाक्टरी कराई और रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज दी।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि इस संबंध में लोगों की शिकायत पर जांच करने पर सिपाही व पीआरडी जवान सिपाही के कमरे पर मिले थे। दोनों की डाक्टरी कराई गई। जिसमें सिपाही योगेंद्र के नशे में होने की पुष्टि हुई है। इस संबंध में रिपोर्ट आला अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --