मेरठ: चालक ने पहले काटी हाथ की नस, फिर बाइक से भरे कंटेनर में लगाई आग, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अफसर
Meerut News : चालक ने शराब के नशे में पहले हाथ की नस काट ली। इसके बाद बाइक से भरे कंटेनर में आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के दौराला में मेरठ-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर दादरी गांव से कुछ आगे मंगलवार देर रात एक चालक ने बाइक से भरे कंटेनर में आग लगा दी। आग लगाने के बाद चालक मौके से भाग निकला। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक ओर से ट्रैफिक रुकवाया। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।
हाईवे पर पिछले दो दिनों से बाइक से भरा एक कंटेनर खड़ा था। लोगों के अनुसार, चालक दो दिन से लगातार शराब पी रहा था। मंगलवार को भी लोगों ने चालक को नशे की हालत में कंटेनर के पास देखा।
लोगों ने बताया कि देर रात चालक ने पहले अपने हाथ की नस काटी और बाद में बाइक से भरे कंटेनर में आग लगा दी। आग लगाने के बाद चालक मौके से भाग निकला। कंटेनर में आग लगते देख लोगों ने दौराला पुलिस को जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर एक ओर का ट्रैफिक रोक दिया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, बार बार आग धधकने लगती, जिस कारण फायर ब्रिगेड को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: Earthquake in UP: भूकंप के तेज झटकों से दहला पश्चिमी यूपी, मेरठ में घरों और ऑफिस से बाहर दौड़े लोग
यह भी पढ़ें: UP: बिहार के बाद पश्चिमी यूपी से उठी प्रदेश में जाति गणना की मांग, लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले- आंकड़े अविश्वसनीय