फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A divine journey of devotion adorned with the sacred tunes of spring

Meerut News: वसंत के पावन सुरों में सजी भक्ति की अलौकिक यात्रा

Sun, 25 Jan 2026 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
A divine journey of devotion adorned with the sacred tunes of spring
शहर सराफा बाजार से  श्री राम नाम प्रचारिणी सभा द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में शामिल सभा के पदा
वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर श्रीराम नाम प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में सराफा बाजार से निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा ने संपूर्ण नगर को भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक चेतना से सराबोर कर दिया। यह 82वीं वसंत शोभायात्रा थी, जिसमें 30 भव्य झांकियों और नगर के प्रसिद्ध बैंड की सुमधुर धार्मिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ज्ञान, विद्या और वाणी की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पालकी ने नगरवासियों को प्रेरणा और आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के मुख्य डोले पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अष्टधातु से निर्मित दिव्य राम दरबार सहित विराजमान रहे। विघ्नहर्ता श्री गणेश जी अपने प्रिय मूषक वाहन पर आसीन होकर यात्रा को मंगलमय बना रहे थे। यात्रा में समस्त देवी-देवताओं के दर्शन का सौभाग्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। सराफा बाजार से प्रारंभ होकर यह यात्रा वैली बाजार, लाला का बाजार और कागजी बाजार से होती हुई आगे बढ़ी, जहां मार्गभर व्यापारियों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उद्घाटन का पुण्य लाभ अमित गर्ग मूर्ति को प्राप्त हुआ, जबकि मुख्य पूजनकर्ता व अतिथियों में संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, विजय कुमार चौधरी और अनुभव गोयल सम्मिलित रहे।
विज्ञापन

झांकियों में मां काली द्वारा अधर्म के विनाश का सजीव चित्रण, रामलला, राधा-कृष्ण महारास, तिरुपति बालाजी, पंचमुखी हनुमान, भारत माता तथा खाटू श्याम जी के मनोहारी दृश्य विशेष आकर्षण रहे। मथुरा राया की शहनाई और चार बैंडों की भक्तिमय धुनों ने शोभायात्रा को और भी गरिमामय बना दिया। राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झांकी ने देशभक्ति का संदेश दिया। इस्कॉन से जुड़े श्रद्धालुओं की प्रस्तुतियों तथा महाभारत युद्ध के दृश्य ने आध्यात्मिक चेतना को और प्रगाढ़ किया। आयोजन को सफल बनाने में अनेक श्रद्धालुओं ने विभिन्न व्यवस्थाओं को कुशलता से संभाला। इस दौरान राजीव माहेश्वरी, संत कुमार वर्मा, संजीव कुमार शर्मा, मनोज अग्रवाल, आदित्य शारदा, प्रतीक जैन, दीपक राजपूत, अनिल कुमार वर्मा, आलोक कंसल, अमरीश वर्मा, सौरभ माहेश्वरी, शिवम माहेश्वरी, गौरव अग्रवाल, मनोज गुप्ता, लोकेश अग्रवाल, विशाल राठी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed