{"_id":"6902830717236cd2a60ee76e","slug":"a-delegation-met-the-ssp-for-a-fair-investigation-into-the-nose-rubbing-incident-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1014224-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाक रगड़वाने के मामले में निष्पक्ष जांच के लिए एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाक रगड़वाने के मामले में निष्पक्ष जांच के लिए एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
मेरठ। तेजगढ़ी चौराहे पर व्यापारी से नाक रगड़वाने के मामले में जेल गए काजीपुर निवासी हैप्पी भड़ाना, सेक्टर तीन शास्त्रीनगर निवासी आयुष शर्मा और सुबोध यादव के संबंध में राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसएसपी डॉ विपिन ताडा से मिला। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
गुर्जर समाज का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय सचिव गौरव गुर्जर व प्रदेश महासचिव मोनू पंवार ने कहा कि इस घटना को जातीय रूप देने की कोशिश की जा रही है। जबकि यह मामला दो लोगों के बीच का निजी विवाद था। इसके बावजूद इस प्रकरण में गुर्जर समाज को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है। विवाद के समय सड़क पर जा रहे तीन छात्रों को विवाद में शामिल कर जेल भेज दिया गया। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व लाइव वीडियो के माध्यम से समाज को गुमराह करना चाहते हैं, उन पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में जितेश भड़ाना, रिंकू काजीपुर, अंकित गुर्जर, अंकित अधाना, आदेश राठी, एडवोकेट राजकुमार, जोगिंदर काजीपुर व बॉबी सिंह शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन दिया
- सत्यम पर कार्रवाई की मांग
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर के निर्देश पर राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता संजीव राणा के नेतृत्व प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन दिया। तेजगढ़ी चौराहा प्रकरण में सत्यम रस्तोगी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई। तीन युवकों को इस मामले में जेल भेजने, पंचायत से पहले ही गुर्जर नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज करने पर रोष जताया।
विज्ञापन
छह सूत्रीय मांगों को ज्ञापन देकर कहा कि यदि चार दिन के अंदर कोई समाधान नहीं होता है तो संगठन धरना प्रदर्शन व आंदोलन करेगा। इस दौरान संजीव राणा के साथ साकिब सईद, हकीम शमीम अख्तर, इरफान मलिक, दीपक राणा, रितिन गुर्जर, सुमित विकल, प्रीति यादव, मुकेश यादव, दीपक मोतला आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --