फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a delectable churchdecorate colourful lights

मनोरम है रंग-बिरंगी लाइटों से सजा चर्च

Sat, 09 Nov 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
a delectable churchdecorate colourful lights
सरधना के ऐतिहासिक चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। - फोटो : SARDANA
सरधना। रंग-बिरंगी लाइटों से सजा ऐतिहासिक चर्च का नजारा देखते ही बतना है। मुख्य रास्ते से लेकर चर्च प्रांगण को एलईडी, झालरों से सजाया गया है। वहीं, मेले में दुकानें सजी हैं बच्चों के लिए कई तरह के झूले लगे हैं। कृपाओं की माता महोत्सव में शुक्रवार देररात तक हजारों श्रद्धालु पहुंच गए हैं। श्रद्धालु माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन कर रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और दक्षिण भारत के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का अभी आगमन जारी था। चर्च मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
विज्ञापन

माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन
चर्च को छोटी बसिलिका का दर्जा प्राप्त हैं, कृपाओं की माता का पवित्र स्थान है। इसमें स्थापित इटली से लाई गई माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन के लिए प्रत्येक वर्ष नवंबर के दूसरे शनिवार व रविवार को आयोजित महोत्सव में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले की खासियत यह भी है कि यहां आने वाले सभी धर्मों के लोगों का स्वागत किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मेले में श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है। चर्च परिसर, संत चार्ल्स इंटर कालेज, संत जॉन सेमिनरी, क्रिश्चियन अस्पताल में श्रद्धालुओं को ठहरने की व्यवस्था की गई है। टाउन हाल रोड स्थित स्कूल में भी आरामघर है। मेले में पहुंचे श्रद्धालु गेस्ट हाउस, धर्मशाला और मकानों में रुकने के लिए जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

मेले में हलवा परांठा, गुड व गन्ने का जूस
मेले में सजी दुकानें सभी तरह के स्वाद को संजोए हैं। जहां देसी स्वाद से लेकर फास्टफूड तक मिल रहा है। दुकानों पर हलवा परांठा से लेकर गुड़ व गन्ने की जूस भी खूब बिक रहा है। बच्चों से बड़ों तक के लिए दुकानों पर खरीदने को काफी संख्या में सामान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉच टावर से निगरानी
चर्च मेले में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं, महिला पुलिस व सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, जिससे मेले में चोरों व जेबकतरों पर नजर रखी जा सके। उधर मेले के गेट पर मैटल डिटेक्टर लगाये गये हैं। चर्च गेट पर वॉच टावर लगाया गया है, ताकि मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा सके।

-------------------
फादर मिल्टन ने माता मरियम का संदेश सुनाया
सरधना। ऐतिहासिक चर्च में कृपाओं की माता के नवीना महोत्सव में शुक्रवार को विशेष प्रार्थना में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फादर ने कृपाओं की माता व मध्यस्था करने वाली माता मरियम का किस्सा सुनाते हुए आपस में मिलकर रहने का संदेश दिया। साथ ही इस मौके पर नवीना और मिस्सा बलिदान किया गया। विशेष प्रार्थना में माला विनती के बाद नवीना पढ़ाया गया। फादर मिल्टन ने माता मरियम के संदेश में साथ व शांतिपूर्ण रहने का संदेश दिया। कहा कि प्रेम भाव रखने वाले मनुष्य से प्रभु येशु प्रसन्न होते हैं। हमें अपने पापों को स्वीकारते हुए प्रभु से क्षमा याचना करनी चाहिए। प्रार्थना में हरियाणा, पंजाब के तीर्थयात्रियों ने विशेष प्रार्थना में भाग लिया। फादर पाक्या नाथन ने बताया कि शनिवार को दो दिवसीय विशाल महोत्सव मेले का प्रथम दिन है, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के आने की उमीद है।

रंग बिरंगी लाइटों से सजा सरधना चर्च।

रंग बिरंगी लाइटों से सजा सरधना चर्च। - फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed