फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A deadly attack on a family after entering their house, three seriously injured

Meerut News: घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, तीन गंभीर घायल

Mon, 16 Mar 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
A deadly attack on a family after entering their house, three seriously injured
सरूरपुर। गांव गोटका में मारपीट में घायल परिवार थाने में बैठा हुआ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव गोटका निवासी रवि के परिवार पर गांव निवासी आरोपी हिमांशु, नीरज व अरुण ने घर में घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रवि, उसके पिता नरेंद्र व भाई सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित रवि ने तहरीर में बताया कि रविवार देर शाम उसका भाई काम से घर लौट रहा था। आरोपियों से रास्ते में उसके भाई की किसी बात पर कहासुनी हो गई। सूचना पर वह जब मौके पर पहुंचे और बचाव कर अपने भाई सौरव को लेकर घर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में घर की महिलाओं को भी आरोपियों ने जमकर पीटा।
विज्ञापन

मारपीट में पीड़ित के भाई व पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed