फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A crowd gathered outside the MDA office to get ration cards made

एमडीए कार्यालय के बाहर राशन कार्ड बनवाने को जुट रही भीड़

Thu, 23 Apr 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
A crowd gathered outside the MDA office to get ration cards made
मेरठ। लॉकडाउन के दौरान राशन की दिक्कत आने पर रोज दर्जनों लोग राशन कार्ड बनवाने और यूनिट बढ़वाने के लिए जिलापूर्ति कार्यालय पहुंच रहे हैं। हालांकि आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इसके बाद भी लोग कार्यालय के बाहर भीड़ लगाकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को दिन निकलते ही 40-50 लोग राशन कार्ड आवेदन का फार्म जमा करने जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच गए। जिला आपूर्ति कार्यालय मेरठ विकास प्राधिकरण के भवन में हैं। ऐसे में वहां तैनात होमगार्डों ने लोगों को गेट पर ही रोक दिया। उनकी लोगों से नोकझोंक भी हो गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर लौटाया। लोगों का कहना था कि आपूर्ति विभाग के अधिकारी और राशन डीलरों ने उन्हें आपूर्ति कार्यालय में आवेदन जमा करने की सलाह दी है। यहां पर कोई उनका आवेदन लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

ऑनलाइन भेजें फार्म
जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने राशन कार्ड के लिए covid19rationcardmrt@gmail.com पर आवेदन करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि जिन लोगों ने राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वहां से जो उनको प्रिंटआउट मिला है, उसको वह कार्यालय में जमा करने की जगह इस मेल आईडी पर भेज सकते हैं। लोग कार्यालय पर भीड़ न लगाएं। लॉकडाउन का पालन करें। सभी के आवेदनों की जांच शहर में नगर निगम के कर्मचारी और देहात में ग्राम पंचायत सचिव से कराई जा रही है। राशन कार्ड केवल पात्र परिवारों के ही बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed