{"_id":"6abfc8afa3c3d0fe7b0d9059","slug":"a-country-made-pistol-and-cartridges-were-recovered-at-the-instance-of-the-accused-in-a-murderous-assault-case-meerut-news-c-73-1-smrt1027-108906-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जानलेवा हमले के आरोपी की निशानदेही पर तमंचा, कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जानलेवा हमले के आरोपी की निशानदेही पर तमंचा, कारतूस बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। थाना जानी पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी राहुल राणा की निशानदेही पर अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ा दी हैं।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि गत चार सितंबर को राहुल राणा निवासी पांचली खुर्द ने अपने साथी मयंक और प्रिंस के साथ मिलकर पीड़ित आकाश निवासी रामपुर पावटी के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद राहुल राणा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसे आठ घंटे की रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर एक .32 बोर तमंचा, कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। बाद में उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
-- -- -- -- -- -- --